
बागली। भाद्र पक्ष की छठ को सनातन धर्म में महिलाएं छठ व्रत के रूप में पूजा करती है। वहीं पुरुष वर्ग इस तिथि पर भगवान बलराम जयंती मानकर मानते हैं ।भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान बलराम को याद करते हुए उन्हें हलधर किसान बताया भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत के सीता वन क्षेत्र में भगवान बलराम के जन्म दिवस पर ग्राम समिति किशनगढ़ द्वारा इस अवसर पर भगवान बलराम के पूजन के साथ-साथ कृषि में उपयोग आने वाले हल की पूजा भी की गई इस पर्व को महिला एवं पुरुषों ने अपने-अपने तौर तरीके से मनाया अधिकतर किसान परिवारों में हल की पूजा की गई और जल स्रोत की भी पूजा की गई। किसान संघ से जुड़े शिव शंकर गेहलोद ने बताया कि यह हमारी संस्कृति है ।हम समय-समय पर सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं। जिनमें शामिल भाद्र पक्ष की छठ को कृष्ण के भाई भगवान बलराम का जन्म दिवस भी धूमधाम से मनाया जाता है।
