पिछले साल के तुलना में इस बार 10 इंच कम बारिश

खंडवा। जिले में गत चौबीस घंटों में 2.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया पिछले चौबीस घंटे मे खंडवा तहसील में 2 मिलीमीटर, पुनासा में 10 मिलीमीटर तथा खालवा में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हरसूद तथा पंधाना तहसील में कोई भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। पिछले तीन दिन से पूरे दिन घटाटोप बादल छाए रहते हैं । बूंदाबांदी पूरे दिन रुक-रुक कर होती रहती है। यही स्थिति पूरे निमाड़ क्षेत्र में है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 26 अगस्त तक जिले में 685 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 485.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। कुल मिलाकर पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 200 मिलीमीटर बारिश कम हुई है। इसे इंच में बदला जाए तो 10 इंच बारिश पिछले वर्ष की तुलना में कम हुई है।

इस बार खंडवा पर ज्यादा मेहरबानी

इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 638 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 473 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 288 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 545 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 483 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है।

Next Post

रामपुर नैकिन पुलिस ने तीन माह पूर्व लापता हुई किशोरी को किया बरामद

Tue Aug 26 , 2025
सीधी। रामपुर नैकिन पुलिस नें तीन माह पूर्व लापता हुई नाबालिक किशोरी को सकुशल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने लगभग […]

You May Like