80 हजार की रिश्वत मांग रहे शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

इंदौर. लोकायुक्त टीम ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के खंड श्रोत समन्वयक को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. आरोपी पर स्कूल की मान्यता नवीनीकरण के नाम पर कुल 80 हजार रुपए की मांग का आरोप है.

लोकायुक्त डीएसपी सुनील कुमार तालान ने बताया कि आवेदक रामविलास गुर्जर संचालक द सेंट पीटर्स कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ने शिकायत की थी कि खंड श्रोत समन्वयक नीरज गर्ग मान्यता नवीनीकरण के लिए 80 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है. इस बात की तस्दीक के दौरान आरोपी ने पड़ोसी ओएसिस स्कूल के कर्मचारी कमल सिंह वीरजी के जरिए 50 हजार रुपए पहले ही ले लिए थे. इसके बाद मंगलवार शाम कालानी चौराहे पर शेष 30 हजार रुपए लेने की बात तय हुई. तय समय पर आवेदक मौके पर पहुंचे और जैसे ही आरोपी ने रकम ली, आसपास तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Next Post

श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, 14 घायल

Tue Aug 26 , 2025
जम्मू 26 अगस्त (वार्ता) जम्मू के पास कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मार्ग में अर्धकुवारी के पास मंगलवार को भूस्खलन होने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी दी। श्राइन बोर्ड ने कहा […]

You May Like