
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को जबलपुर प्रवास के दौरान पचपेड़ी स्थित सुभाषचन्द्र बनर्जी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के साथ स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान नड्डा ने स्मारक स्थल पर पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और कार्यकर्ताओं से प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया।
