
भोपाल। कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान अपने अनोखे विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहे। विधायक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ विधानसभा पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मंत्रालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।
विधायक का कहना था कि उन्होंने ट्रैक्टर के लिए विधिवत पास बनवाया है, बावजूद इसके उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस बात को लेकर उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हो गई, जो आगे चलकर झूमाझटकी में बदल गई।
ट्रैक्टर के साथ अंदर जाने से रोके जाने के बाद भी विधायक ने विरोध जारी रखा और गेहूं का गठ्ठा लेकर विधानसभा पहुंचे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान उनका प्रदर्शन चर्चा का केंद्र बना रहा।
