फर्जी डीड बनवाई, कंपनी से हटवाया, 80 % शेयर, 35 लाख हड़पे, आरोपी भाई गिरफ्तार

जबलपुर:विजयनगर निवासी एक बुजुर्ग के साथ उसके ही भाई ने विश्वासघात किया। फर्जी डीड बनवाई और कंपनी से हटवाते हुए 80 प्रतिशत शेयर और 35 लाख हड़प लिए।‌ मदन महल पुलिस ने पति-पत्नी पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि अविनाश श्रीवास्तव पिता स्व. रामानुज लाल श्रीवास्तव 51 वर्ष निवासी विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई आरोपी अभिलाष श्रीवास्तव द्वारा अपने साथ रिलायंस मूवर्स कम्पनी में कार्य के दौरान उसके भाई का पासवर्ड एवं मोबाईल सिम का उपयोग करते हुए 13 जनवरी 2025 को फर्जी डीड बनवाई जाकर बैंक में प्रस्तुत कर अपने भाई अविनाश श्रीवास्तव को हटा दिया।
पत्नी का खाता जोड़ा, रकम की आहरण
अभिलाष ने अपनी पत्नी दीप्ती इंगोले श्रीवास्तव का नाम कम्पनी के खाते में जोड़कर अविनाश का नाम अलग कर दिया और बैंक से कम्पनी के पैसों का आहरण कर अपने उपयोग में लिया गया कम्पनी का लेपटाप का पासवर्ड एवं स्वयं के ईमेल, ईमेल का उपयोग करते हुए फर्जी तरीके से कम्पनी को संचालित कर अविनाश के 80 प्रतिशत शेयर को भी अपने उपयोग में लिया गया है।
भोपाल से जांच, डीड फर्जी पाई गई
शिकायत की जाँच के दौरान तैयार की गई डीड की जाँच विवादास्पद दस्तावेज का परीक्षण भोपाल से कराया गया, परीक्षण रिपोर्ट में तैयार की गई डीड फर्जी पाई गई आरोपी अभिलाष श्रीवास्तव एवं आरोपी की पत्नी दीप्ती इंगोले श्रीवास्तव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी अभिलाष श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया है।
बड़े का 80 तो छोटे का था 20 प्रतिशत शेयर
मदन महल थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों भाइयों का ट्रांसपोर्टर का काम है जिन्होंने कंपनी बनाई थी। जिसमें छोटा भाईअभिलाष का 20 प्रतिशत शेयर था जबकि बड़े भाई का 80 प्रतिशत शेयर था। दोनों भाइयों की गाड़ियां रेलवे में लगी हुई है जिसका टेंडर हुआ था रेलवे द्वारा खाते में 35 लख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी ने फर्जी वाला करते हुए न केवल अपने बड़े भाई को कंपनी से हटाया बल्कि खाते की रकम भी हड़प ली। आरोपी अभिलाष श्रीवास्तव पिता स्व. रामानुजलाल श्रीवास्तव 48 निवासी स्नेहनगर मदनमहल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Post

रेखा गुप्ता हमला मामले में दूसरी गिरफ्तारी

Mon Aug 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। आरोपी की पहचान तहसीन सईद के रूप में हुई है और वह राजकोट का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी राजेशभाई खिमजीभाई लगातार तहसीन के संपर्क में […]

You May Like