बिरला करेंगे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व

नई दिल्ली (वार्ता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित होने वाले 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।

लोकसभा सचिवालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस शिष्टमंडल में लोक सभा अध्यक्ष और राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश के अलावा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी और सचिव राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) शामिल होंगे।

श्री बिरला राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की आम सभा को ‘राष्ट्रमंडल: वैश्विक भागीदारी’ विषय पर संबोधित करेंगे।

इसके अलावा, भारतीय संसदीय शिष्टमंडल के सदस्य सात कार्यशालाओं में भाग लेंगे जो लोकतंत्र के समर्थन के लिए अपनी संस्थाओं को सुदृढ़ करना, डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोकतंत्र का संवर्धन करना और डिजिटल विभाजन का सामना करना , महिलाओं और सुलभता की दृष्टि से मानवीय पहलू का समर्थन करना , जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य पर इसका खतरा व स्थायी समाधान , लोकतंत्र में विश्वास बढ़ाना और चुनावों में वित्तीय पारदर्शिता , राष्ट्रीय संसद बनाम प्रांतीय विधानमण्डल : शक्तियों के पृथक्करण की रक्षा और संरक्षण तथा सुशासन, बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में राष्ट्रमंडल की भूमिका विषय पर होंगे ।

Next Post

राहुल गांधी कभी भी तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बनाएंगे : रामकृपाल

Mon Aug 25 , 2025
पटना, (वार्ता) पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव बिना किसी शर्त के राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लालायित है, लेकिन श्री गाँधी चुप हैं और वह तेजस्वी को कभी भी मुख्यमंत्री नहीं […]

You May Like