भारत ने सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप में बांग्लादेश को हराया

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (वार्ता) भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप 2025 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए भूटान के थिम्पू स्थित चांगलिमथांग स्टेडियम में बांग्लादेश को 2-0 से हरा दिया।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “बराबरी के मुकाबले के रूप में देखे जा रहे इस मैच में, भारत की अंडर-17 महिला टीम ने संयमित और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए सैफ अंडर-17 महिला चैंपियनशिप 2025 में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। ‘

बयान में आगे कहा गया है कि, “पर्ल फर्नांडीस (14वें मिनट) और बोनिफिलिया शुलाई (76वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किए और हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बनाए रखी। इस जीत से भारत का ग्रुप में शीर्ष स्थान भी मजबूत हुआ। उसके दो मैचों में दो जीत के साथ छह अंक हो गए हैं।”

Next Post

आगरा में आग से 14 लोग झुलसे

Sat Aug 23 , 2025
आगरा 23 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के बाह इलाके में शुक्रवार रात एक घर में आग लगने से 14 लोग बुरी तरह से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि थाना बाह इलाके के पुरा जसोल गांव में बीती रात को जितेंद्र के घर में आग लग गई। […]

You May Like