मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, गुना में पारा 47 डिग्री के करीब

भोपाल, 23 मई  मध्यप्रदेश पिछले कुछ दिनों से जबर्दस्त गर्मी से जूझ रहा है। आज भी प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर लू चलने से भीषण गर्मी का दौर बना रहा। इस बीच गुना में पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया। राजधानी भोपाल में भी गर्मी के तेवर तल्ख रहे यहां पारा 44़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुए है। वहीं दो ट्रफ लाइन में प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है, जिससे कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे। गर्मी का सबसे ज्यादा असर उत्तर और पश्चिमी मध्यप्रदेश में देखा गया, जहां अधिकतर स्थानों पर पारा 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। गुना में पारा 46़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा रतलाम में 45़ 8 डिग्री, खंडवा में 45़ 1 डिग्री, उज्जैन में 45 डिग्री, इंदौर में 44़ 5 डिग्री, धार में 44़ 6 डिग्री, खरगोन में 44़ 6 डिग्री, शिवपुरी में 44 डिग्री के अलावा अन्य स्थानों पर पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भी पारा में गिरावट की संभावना नहीं है। वहीं ग्वालियर चंबल संभागों के अलावा इंदौर और उज्जैन संभागों के अधिकतर जिलों में लू चलने से गर्मी का प्रचंड दौर बना रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने 25 और 26 मई को प्रदेश भर में गर्मी में और बढ़ोतरी की संभावना जताया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर लू चलने की संभावना है।

राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में आज दिन भर धूप के तेवर तल्ख रहे, जिसके चलते गर्मी का दौर बना रहा। हालांकि शाम के समय आसमान से आंशिक बादल छा गए, लेकिन इससे गर्मी में कमी नहीं देखी गयी। यहां दिन का पारा 44़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। आने वाले कुछ दिनों तक यहां गर्मी के तेवर इसी तरह से बने रहने का अनुमान है।

Next Post

लोकसभा की 58, ओडिशा विस की 42 सीटों के लिये चुनाव प्रचार थमा

Thu May 23 , 2024
नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) लोक सभा चुनाव के छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी की सात सीटों सहित आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 58 लोक सभा सीटों के साथ-साथ ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में 42 सीटों पर चुनाव-प्रचार का शोर गुरुवार शाम छह बजे थम […]

You May Like