
जबलपुर। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अरुण कुमार गोयल की अदालत ने सदर के व्यापारी से मारपीट के आरोपी वरुण रेनाल्ड नाथन, रेनाल्ड जसवंत नाथन व नेत्रा रेनाल्ड नाथन के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया है। तीनों को 15 सितंबर को उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।
परिवादी सदर बाजार निवासी अतुल केशरवानी की ओर से अधिवक्ता संदेश दीक्षित ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि 15 दिसंबर 2019 को परिवादी अपनी सदर बाजार की गली नंबर-पांच स्थित गारमेंट्स की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी पहुंचे और उन्होंने स्वेटर दिखाने कहा। स्वेटर दिखाए जाने पर आरोपियों ने एक स्वेटर पसंद कर ली। वे रेट कम करने को लेकर मोल भाव करने लगा। दुकानदार से रेट कम करने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने बहस शुरु कर दी, इतना ही नहीं कुछ देर बाद मारपीट कर दी। राजकुमार बैन व अमित केशरवानी ने मारपीट होते देखी थी।
