वीरांगना समाधि के समीप रॉन्ग-वे ट्रैफिक की निगरानी के लिये लगाए कैमरे

ग्वालियर। नो व्हीकल एंट्री, रॉन्ग-वे एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहनों पर निगरानी रखने के लिये ग्वालियर शहर में स्मार्ट सिटी के माध्यम से जरूरत के मुताबिक सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस क्रम में वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के समीप लक्ष्मीबाई कॉलोनी की तरफ रॉन्ग-वे ट्रैफिक पर निगरानी रखने के लिये शुक्रवार को सीसीटीव्ही कैमरे लगाए गए। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस काम को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख चौराहों व तिराहों पर प्रमुखता के साथ पर्याप्त संख्या में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाएं।

Next Post

सृष्टि और प्रिया ने अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में जीते रजत पदक

Fri Aug 22 , 2025
समोकोव (बुल्गारिया) 22 अगस्त (वार्ता) भारतीय महिला पहलवान सृष्टि और प्रिया ने अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपिनशिप में अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक जीते हैं। आज यहां सृष्टि को 68 किलोग्राम भार वर्ग में खिताबी मुकाबले में जापान की कोशिनो रे से 0-7 से हारकर रजत पदक से संतोष करना […]

You May Like