
इटारसी। जीनियस प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फन विथ केमिस्ट्री सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के केमिस्ट्री संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेमिनार में सुनील आनंद ने विद्यार्थियों को विभिन्न रासायनिक प्रयोगों के माध्यम से यह समझाया कि कैसे साधारण केमिकल रिएक्शन को लोग जादू की तरह प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने पोटेशियम परमैंगनेट और ग्लिसरीन की प्रतिक्रिया द्वारा उत्पन्न गर्मी का प्रयोग करके यह सिद्ध किया कि यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि विज्ञान का अद्भुत परिणाम है।
इस अवसर पर बच्चों से विज्ञान से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए जैसे स्पीड ऑफ लाइट और थॉमस अल्वा एडिसन के आविष्कार। कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप जैन ने विद्यार्थियों को मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई से संबंधित कार्यों में करने की सलाह दी।
वर्कशॉप में विशेष रूप से केमिस्ट्री के अनूप दुबे भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक द्वजाफर एवं मनीता सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
