सरकार का बड़ा फैसला: कपास आयात अब ड्यूटी-फ्री, उद्योग को मिलेगी राहत

केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क हटाया, कपड़ा उद्योग और उपभोक्ताओं को होगा फायदा।

नई दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता): केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कपास पर लगने वाले आयात शुल्क को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। यह कदम देश के कपड़ा उद्योग को राहत देने और कपास की कीमतों को स्थिर करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे कपड़ा उद्योग को सस्ती दर पर कच्चा माल उपलब्ध होगा, जिससे उत्पादन लागत कम होगी।

सरकार के इस फैसले से उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा। कपास की कीमतों में कमी आने से कपड़े और वस्त्र उत्पादों की कीमतें भी कम हो सकती हैं। कपड़ा मंत्रालय ने कहा है कि यह कदम सूती धागे और वस्त्र जैसे क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाएगा। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे कपास की कीमतें बढ़ रही थीं, जिससे भारतीय कपड़ा उद्योग दबाव में था।

Next Post

चोटों से जूझने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं उमरान मलिक

Wed Aug 20 , 2025
चेन्नई, 20 अगस्त (वार्ता) चोट और बीमारी के कारण 2024-25 का घरेलू सीजन और आईपीएल 2025 छूटने के बाद तेज गेंदबाज उमरान मलिक, तमिलनाडु में चल रहे बुची बाबू टूर्नामेंट से ऐक्शन में वापसी करने के लिए तैयार हैं। 25 साल के मलिक बुची बाबू टूर्नामेंट के पहले राउंड में […]

You May Like