शोपीस बना फुट ओवरब्रिज, ट्रेवलेटर-लिफ्ट बंद

(नीरज कुमार मिश्रा)

भोपाल।राजधानी में तीन स्थानों पर बनाया गया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) जनता के किसी काम का नहीं है. जनता के लिए ही बनाया गए करोड़ों रूपए में तैयार इन एफओबी का इस्तेमाल भी लोग नहीं करते हैं. हालांकि लोगों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से शहर में इन्हें तैयार कराया गया है. जिससे कि पैदल चलने वाले लोग मुख्य मार्ग को क्रास करते हुए न जा कर इन एफओबी का प्रयोग करेंगे, लेकिन लोगों को भी यह पसंद नहीं आया. इसके साथ ही इन एफओबी में बुजुर्गों और विकलांगों के लिए लगाया गया ट्रेवलेटर और लिफ्ट भी पूरी तरह से बंद है. एफओबी पर बंद पड़े ट्रेवलेटर और लिफ्ट के खराब होने के चलते जो लोग एफओबी का प्रयोग करना चाहते हैं, वह भी इनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं. यह एफओबी अब केवल विज्ञापन होर्डिंग्स के लिए ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं.

भोपाल में कलेक्टोरेट के सामने, आईएसबीटी और महाराणा प्रताप चौराहे के पास तैयार किए गए फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग नहीं किया जा रहा है. जिन्हें राहगीरों के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके बनाया गया है. नगर निगम की लापरवाही के चलते राहगीर इनका उपयोग भी नहीं कर रहे हैं. कहा जा सकता है कि जिस उद्देश्य से एफओबी का निर्माण किया गया था. उसमें निगम को सफलता भी नहीं मिली. पैदल चलने वाले लोग आज भी मुख्य मार्ग से होकर ही आवागमन कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन द्वारा अमल में लाई गई यह सुविधा किसी काम की होती नहीं दिख रही है. इन स्थानों पर तैयार किए गए एफओबी का बिना कोई सर्वे या जरूरत के बनाए गए हैं. जिसमें कि करोड़ों रुपए भी खर्च हुए हैं.

जानकारी के अनुसार भोपाल में तैयार हुए प्रत्येक एफओबी की लागत करीब 1 करोड़ 42 लाख रुपये आई है. महाराणा प्रताप चौराहे पर बना एफओबी पिछले कई सालों से तैयार किया गया है. यह मार्ग सबसे व्यस्तम मार्ग भी है. इसके बावजूद भी यहां फुट ओवर ब्रिज का उपयोग नहीं किया जा रहा है. पैदल चलने वाले राहगीरों शुभम, आशीष, दिव्या, राम लखन, सुशीला और दिनेश से जब इस पर बात की गई तो सभी का कहना है कि रास्ते को सीधे तौर पर क्रास करना आसान लगता है तुलना में एफओबी की सीढि़यां चढ़ना और उतरना. इसके साथ ही लोगों ने कहा कि अगर यहां लगे ट्रेवलेटर और लिफ्ट का सुचारू रूप से संचालन होता रहे तो निश्चित ही लोग इनका उपयोग करेंगे.

 

Next Post

शीनबाम ने कैरेबियन सागर में अमेरिकी सैन्य अभ्यास की आलोचना की

Wed Aug 20 , 2025
मेक्सिको सिटी 20 अगस्त (वार्ता) मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने मंगलवार को वेनेजुएला के पास कैरेबियन सागर में अमेरिकी सैन्य अभ्यास की आलोचना की। सुश्री शीनबाम ने कहा कि सभी विवादों का समाधान बातचीत के ज़रिए होना चाहिए, उन्होंने अपनी सरकार के ”हस्तक्षेप न करने” और ”लोगों के आत्मनिर्णय” […]

You May Like