नेपाल बॉर्डर से मिली लापता अर्चना तिवारी

ग्वालियर: रहस्यमयी तरीके से गायब हुई छात्रा अर्चना तिवारी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों के अनुसार जीआरपी भोपाल की टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद अर्चना को नेपाल बॉर्डर स्थित लखीमपुर खीरी से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बरामदगी के बाद अब टीम अर्चना तिवारी को भोपाल लेकर आएगी।

बताया जा रहा है कि वह आज 20 अगस्त को भोपाल पहुंचेगी, जहां आगे की जांच और पूछताछ की जाएगी। जीआरपी पुलिस ने इस मामले में आज मंगलवार को ही ग्वालियर के भंवरपुरा थाने के एक सिपाही राम तोमर को हिरासत में लिया था। उसी से क्लू मिले। शुरुआत से ही पुलिस और परिजन लगातार प्रयासरत थे। अब अर्चना तिवारी के मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

Next Post

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने चार अधिग्रहण प्रस्तावों को दी मंजूरी

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने विभिन्न कंपनियों से जुड़े चार अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी है। आयोग ने मंगलवार को बताया कि उसने चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनी माइक्रो लाइफ साइंसेज की हिस्सेदारी के प्लेटिनम जैसमिन नामक न्यास द्वारा अधिग्रहण को मंजूरी दी है। यह अधिग्रहण […]

You May Like