बड़ी बहन ने ही की थी बालिका की हत्या

सतना : सतना-रीवा मार्ग पर कृपालपुर पेट्रेाल पंप के आगे झाडि़ों में बेहोश मिली बालिका की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने जब जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया. दरअसल 7 वर्षीय बालिका की हत्या उसी की बड़ी बहन द्वारा गला घोंट कर की गई थी. लेकिन मामले का काबिलेगौर पहलू यह रहा कि पुलिस द्वारा हत्या के पीछे का कारण नहीं बताया गया.

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृपालपुर पेट्रोल पंप के आगे लगभग 20 फीट दूर 7 वर्षीय बालिका बेहोशी की हालत में पाई गई थी. जिसे उस हालत में देख परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए थे. लेकिन वहां पर ड्यूटी डाक्टर द्वारा जांच किए जाने पर बालिका को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए मृत बालिका के शव को पोस्टमार्टम कराया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई कि बालिका की हत्या गला दबाकर की गई है. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा परिजन सहित क्षेत्र के अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटाई गई. लेकिन सभी लोगों के जरिए जो जानकारी सामने आई उसमें मृतक बालिका की बड़ी बहन पर संदेह जताया गया. जिसे देखते हुए बालिका की 15 वर्षीय बड़ी बहन से पूछताछ की गई.

बड़े ही मनोवैज्ञानिक ढंग से की गई पूछताछ में बड़ी बहन से अपनी ही छोटी बहन की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. बड़ी बहन ने पुलिस को बताया कि उसने छोटी बहन का गला और मुंह दबा दिया था. जिसके चलते उसकी मौत हो गई. जिसे देखते हुए 15 वर्षीय बड़ी बहन को बाल किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे बाल सुधार गृह रीवा भेज दिया गया.

Next Post

दुकान में भडक़ी आग, सामान खाक

Tue Aug 19 , 2025
सतना : शहर से सटे लोहरौरा गांव में स्थित किराना दुकान में देर रात अचानक आग भडक़ गई. हलांकि की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मिंयों द्वारा नियंत्रण का प्रयास किया गया. लेकिन इसके बावजूद भी दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया.प्राप्त जानकारी के […]

You May Like

मनोरंजन