दुधमनिया में खाद को लेकर बवाल, मारपीट

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के दुधमनिया गांव में यूरिया खाद को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद और मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि समिति प्रबंधक की लापरवाही और कालाबाजारी के कारण किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रहा, जिससे नाराजगी बढ़ गई। वहीं जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित विपणन संघ कार्यालय में भी सोमवार सुबह से दोपहर तक हजारों किसान खाद के लिए कतार में खड़े रहे और हालात बेकाबू हो गए। हालांकि सरकार व प्रशासन खाद की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं। दुधमनिया समिति प्रबंधक पर पहले भी कालाबाजारी के आरोप लग चुके हैं, बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस इस विवाद से अनजान बनी हुई है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Next Post

निर्माणाधीन दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

Mon Aug 18 , 2025
इंदौर. बिजलपुर-राऊ क्षेत्र में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया. शिव सिटी कॉलोनी में पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान निर्माणाधीन दीवार भारी बारिश के कारण ढह गई. मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से […]

You May Like