
सिंगरौली। थाना सरई क्षेत्र के तिनगुड़ी चौकी अंतर्गत बकहुल और ओवरी जंगल के बीच दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
