इज़रायल में खसरे के बढ़ते खतरे के बीच दूसरी मौत

यरूशलम, 17 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) इज़रायल की राजधानी यरूशलम के शारे ज़ेडेक चिकित्सा केंद्र में शनिवार को खसरे से 18 महीने के एक इज़रायली लड़के की मौत हो गई जो देश में खसरे के बढ़ते प्रकोप के बीच दूसरी मौत है। यह जानकारी रविवार को इज़राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में दी और कहा कि बच्चे को खरसे का टीका नहीं लगाया गया था।

पहली मौत बुधवार को येरुशलम के हदास्सा चिकित्सा केंद्र में एक दो वर्षीय इजरायली बच्चे की हुई और उसे भी टीका नहीं लगाया गया था।

मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल की शुरुआत में प्रकोप शुरू होने के बाद से अब तक 526 खसरे के मामलों की पुष्टि हो चुकी है जिनमें 209 सक्रिय संक्रमण शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि छह वर्ष से कम आयु के 19 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें एक वर्षीय बच्ची को ईसीएमओ सहायता पर रखा गया है।

मंत्रालय ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चों का टीकाकरण राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार हो जिसमें 12 महीने की उम्र में एक खुराक और पहली कक्षा में दूसरी खुराक शामिल है।

खसरा बहुत संक्रामक वायरल बीमारी है जिसके लक्षण बुखार, मतली, नाक बहना और दाने हैं। कुछ मामलों में यह गंभीर और जानलेवा भी साबित हो सकता है।

Next Post

ई30 के लिए पाँच साल में 5,100 करोड़ के निवेश की जरूरत: सियाम

Sun Aug 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) जीवाश्म ईंधनों में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण (ई20) का लक्ष्य हासिल करने के बाद भविष्य की दिशा पर जारी एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2030 तक 30 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के लिए 5,100 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की जरूरत […]

You May Like