
भोपाल। शहर के रातीबड़ क्षेत्र में आयोजित “युवा कप ग्रामीण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट” में भोपाल, सीहोर और रायसेन अंचल की करीब 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन ग्रामीण युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।
टूर्नामेंट में विजेता टीम को 71 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा “मैन ऑफ द सीरीज”, “बेस्ट बॉलर”, “बेस्ट फील्डर” तथा प्रत्येक मैच के “मैन ऑफ द मैच” को भी नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जा रहा है।
संरक्षक रोहित राजोरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल बन गया है।
टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में विधायक हेमंत कटारे एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी उपस्थित रहे, जबकि समापन समारोह में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष राहुल मंडलोई शामिल होंगे। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
