एक्सीडेंट में युवक, महिला की मौत

जबलपुर: पनागर और भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों में युवक और महिला की मौत हो गई। पनागर पुलिस ने बताया कि रमेश बर्मन 55 वर्ष निवासी निपनिया पनागर ने सूचना दी कि उसकी पत्नि विमलेश एवं बेटा सौरभ कुकरई मोटर सायकिल से गये थे।

कुकरई से वापस आते समय कुसनेर ब्रिज के पास लडके सौरभ की मोटर सायकिल से उसकी पत्नि विमलेश गिर गयी थी, सडक़ दुघर्टना में पत्नि को चोटे आ गयी जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जिसकी दौरान उपचार के मौत हो गई। इसी प्रकार भेड़ाघाट थाने में राजीव चक्रवर्ती 22 वर्ष करमेता बजरंग नगर माढोताल ने सूचना दी कि बीती रात मामा महेन्द्र चक्रवर्ती 26 वर्ष निवासी समनापुर तारादेही जिला दमोह की सडक़ हादसे में मौत हो गई।

Next Post

सूने घर से जेवरात, नगदी ले गए चोर

Sun Aug 17 , 2025
जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत कापा में चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र जेवरात और नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक श्रीमति रचना लोधी पति दशरथ ठाकुर 37 वर्ष निवासी कन्या स्कूल के पीछे ग्राम कापा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 अगस्त को हलषष्ठी की पूजा के लिये […]

You May Like