कांपते हुए बच्चे पहुँच रहे स्कूल 

जबलपुर। शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने स्कूली बच्चों की दिनचर्या को भी प्रभावित कर दिया है। सुबह तापमान गिरने के साथ ही ठंडी हवाओं और धुंध के कारण छोटे बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। अभिभावकों ने इस स्थिति को देखते हुए स्कूलों का समय बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। अभिभावकों का कहना है कि सुबह 7 से 8 बजे के बीच बच्चों को घर से निकालना कठिन हो गया है। शहर के राइट टाउन, विजयनगर, अधारताल, गोराबाजार और संजीवनी नगर जैसे क्षेत्रों में सुबह की सर्द हवाएं बच्चों के लिए चुनौती बन रही हैं। अभिभावक चाहते हैं कि ठंड कम होने तक स्कूल का समय कम से कम एक घंटा आगे बढ़ाया जाए, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में स्कूल पहुंच सकें। वहीं कुछ दिनों बाद पहले भी कई संगठनों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर स्कूल के समय में परिवर्तन करने की मांग रखी थी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इसको गंभीरता से लेते हुए कब फैसला करता है।

Next Post

एसआईआर के डिजिटलाइजे़शन में प्रगति लायें: कलेक्‍टर 

Mon Nov 17 , 2025
जबलपुर। कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्‍द्र सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेने शहर के चारों विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने आधारताल क्षेत्र के आनंद नगर और जय प्रकाश नगर, नव जागरण स्‍कूल में एसआईआर अंतर्गत गणना पत्रकों […]

You May Like