स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का ‘वॉर 2’ को मिला फायदा, दूसरे दिन ‘कूली’ से ज्यादा कमाई की।
मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता): बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में ‘वॉर 2’ और ‘कूली’ के बीच कांटे की टक्कर जारी है। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के दिन बॉक्स ऑफिस की बाजी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ने मार ली। ‘वॉर 2’ ने दूसरे दिन ₹56.50 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रजनीकांत की ‘कूली’ ₹53.50 करोड़ ही कमा पाई।
हालांकि, दो दिनों की कुल कमाई के मामले में ‘कूली’ अभी भी ‘वॉर 2’ से आगे है। ‘कूली’ ने पहले दिन ₹65 करोड़ का शानदार ओपनिंग कलेक्शन किया था, जिससे दो दिन में उसकी कुल कमाई ₹118.50 करोड़ हो गई है। वहीं, ‘वॉर 2’ ने पहले दिन ₹51.50 करोड़ कमाए थे, जिससे उसकी कुल कमाई दो दिन में ₹108 करोड़ हो गई है।

