जेयू: विश्वविद्यालय परिसर में कुलगुरू ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ.राजकुमार आचार्य ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर कुलगुरू डॉ.राजकुमार आचार्य ने कहा कि देश अपनी आजादी का 79 वां वर्ष मना रहा है।तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है तिरंगा हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।

हमें उन वीरों को हमेशा याद रखना चाहिए।यह दिन प्रत्येक भारतीय के मन में उत्साह का भाव जगाता है। यह भारत नई ऊर्जा,नई तकनीकी का भारत है। अच्छी शिक्षा अच्छा शोध अच्छी सोच की जरूरत है।यह दिन प्रत्येक भारतीय के मन में उत्साह जगाता है।देश बदल रहा है, परिवेश बदल रहा है। देश हमें देता है सब कुछ हम भी कुछ देना सीखें। देश में सदाचार शिष्टाचार की आवश्यकता है।

अंत में उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी वीरेंद्र कुमार जैन, संजय भरथरिया, रजनीश तिवारी, नीलेश दुबे, नरेश कुशवाहा, राजवीर सिंह तोमर को सम्मानित किया गया।यूजीसी नेट परीक्षा पास करने वाले छात्र मानव जोशी, दीक्षा त्यागी, हर्षिता खरे, देवेंद्र, धीरेंद्र गुर्जर, शिवानी पाल, साक्षी बाथम, धर्मवीर सिंह, आलोक त्यागी को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी राजीव मिश्रा ओपी जैन को सम्मानित किया गया।विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं को माननीय कुलगुरू ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर विवि के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

Next Post

सागर में ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मना स्वाधीनता दिवस

Fri Aug 15 , 2025
सागर: स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आज संभागीय मुख्यालय सागर के पीटीसी ग्राउंड में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर संदीप जी.आर. ने प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश के नाम संदेश वाचित किया […]

You May Like