एआईएफएफ ने वेस पेस के निधन पर व्यक्त किया शोक

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व मिडफील्डर डॉ. वेस पेस के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त किया।

80 वर्षीय डाॅ. पेस का आज कोलकाता में निधन हो गया। वह पार्किंसन रोग से पीड़ित थे। पेस 1972 के म्यूनिख ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे। वह पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी जेनिफर पेस के पति और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता हैं। डॉ. पेस ने भारत में खेल चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया।

वह 2003 से 2006 तक एआईएफएफ चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष रहे। राष्ट्रीय फुटबॉल लीग क्लबों के साथ पीक परफॉर्मेंस प्रोग्राम का प्रचार किया। उन्होंने 2017-2020 तक एआईएफएफ चिकित्सा समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

 

Next Post

कुवैत में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत

Thu Aug 14 , 2025
कुवैत सिटी,14 अगस्त (वार्ता) कुवैत में बुधवार को स्थानीय स्तर पर बनायी गयी शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शनिवार से अब तक मेथनॉल युक्त जहरीली शराब के काफी मामले सामने आये हैं। मंत्रालय […]

You May Like

Play sound