चावल महँगा, गेहूँ सस्ता, दालों-खाद्य तेलों में घट-बढ़, चीनी मजबूत

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत दाम बढ़ गये जबकि गेहूँ में नरमी रही। खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला। चीनी में मजबूती देखी गयी।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा 16 रिंगिट चढ़कर 4,400 रिंगिट प्रति टन बोला गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.08 प्रतिशत फिसलकर 52.43 डॉलर के भाव बोला गया।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत करीब नौ रुपये बढ़कर 3,835.89 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गयी। गेहूँ दो रुपये की मामूली गिरावट में 2,839.29 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा 3,293.82 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा।
सरसों तेल औसतन छह रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। मूँगफली तेल में पाँच रुपये की तेजी रही। वनस्पति 65 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ। पाम ऑयल में नौ रुपये की तेजी रही। सूरजमुखी तेल में दो रुपये की मामूली गिरावट देखी गयी। सोया तेल 14 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।
दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल सात रुपये नरम हुई जबकि तुअर दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई। उड़द दाल में 15 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। दाल मूँग भी सात रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 18 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी सात रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई।

Next Post

बैंकिंग, एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक

Tue Aug 12 , 2025
मुंबई, 12 अगस्त (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को एक बार फिर गिरावट देखी गयी और बैंकिंग तथा एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली से प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 368.49 अंक (0.46 प्रतिशत) लुढ़ककर 80,235.59 अंक पर आ गया। नेशनल […]

You May Like