यूरिया कब मिलेगी पता नहीं, खाद के लिये किसान दर – दर भटक रहा

इटारसी।यूरिया के लिए एक हजार से अधिक किसान खेड़ा स्थित डीएमओ कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से आ रहे, लाइन में लगते और वापस चले जाते। आज फिर आए हैं। इस विषय में डीएमओ कार्यालय के संतोष जोहर का कहना है कि आज एक हजार टोकन बांटे और पिछले दिनों के टोकन वाले करीब दो से ढाई सौ किसानों को खाद दी है। आज जिनको टोकन मिले, उनको कब खाद मिलेगी, इस सवाल का वे ठीक जवाब नहीं दे सके। केवल यही कहा कि स्टॉक जैसा रहेगा, उसके अनुसार वितरण होगा। आज करीब एक हजार किसान धूप में लाइन लगे रहे। कुछ किसानों ने कहा कि वे यहां लाइन में लगने के लिए सुबह 4 बजे घर से निकले थे, ताकि पहले नंबर आ सके। कुछ किसान सुबह 8 बजे तक पहुंचे। यहां उनको केवल टोकन ही मिले हैं, यूरिया कब मिलेगी, इसका कोई भरोसा नहीं है। किसानों ने कहा कि सरकार को यूरिया की वितरण व्यवस्था सुधारना चाहिए। स्थानीय अधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देकर अपनी मौजूदगी में यूरिया का वितरण कराना चाहिए। जहां से टोकन वितरण हो रहा है, वहां किसानों को लाइन में खड़े होने के लिए न तो छांव की और ना ही पीने के पानी की कोई व्यवसिा है। किसान पानी पीने के लिए यहां-वहां भटकता है और घंटों धूप में खड़े रहकर अपने नंबर का इंतजार करता है। आज भी सुबह से बही लेकर भूखे-प्यासे घंटों लाइन में लगे रहे। ग्राम तीखड़ से आए किसान योगेन्द्र साहू का कहना था कि वे पिछले चार दिन से रोज आकर लाइन में लग रहे हैं, उनको न तो टोकन मिला और ना ही यूरिया। आज फिर आए हैं और आज उम्मीद है कि टोकन मिल जाएगा। यूरिया कब मिलेगी, इसका फिलहाल पता नहीं है। सरकार को यूरिया वितरण की व्यवस्था सुधारना चाहिए।

 

 

Next Post

स्कूलों में नियमित किया जाएगा डेंगू नियंत्रण का प्रयास

Tue Aug 12 , 2025
भोपाल। जिला मलेरिया कार्यालय में वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की योजनाओं पर चर्चा की गई. इसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा के निर्देशन एवं जिला मलेरिया अधिकारी स्मृता नामदेव द्वारा डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की. इसके साथ आगामी माह में की जाने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।