
जबलपुर। खमरिया थाने के सामने चेकिंग प्वाइंट के दौरान एक बदमाश ने आत्मदाह का प्रयास किया। स्वयं के ऊपर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस स्टॉफ ने लाइटर छीन लिया। इस हाइवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
टीआई सरोजनी टोप्पो ने बताया कि पुलिस ने अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा था। थाने के बाहर जब चेकिंग प्वाइंट लगा था तभी ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए सुंदरपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ बब्लू यादव अपने साथियों के साथ पहुंचा और ट्रैक्टर छोडऩे के लिए बोलने लगा। पुलिस ने जब उसे समझाइश दी कि पुलिस नियम मुताबिक कार्रवाई कर रही है तो वे एक्टिवा की डिग्गी से बोतल में भरा डीजल लेकर आया और अपने ऊपर डाल लिया। इसके बाद उसने लाइटर निकाला जिसे पुलिस स्टॉफ ने छीन लिया। धर्मेंद्र यादव के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। धर्मेन्द्र उर्फ बब्लू यादव के खिलाफ 15 अपराध दर्ज दर्ज है। उसका जिला बदर भी हो चुका है। वहीं धर्मेंद्र यादव ने पुलिस पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया
