कैट के नवीन सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरण 5 जनवरी को

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कैट की नवीन शाखा प्रारंभ की गई है। उपनगर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों को सदस्य बनाया गया है। ऐसे सभी व्यापारियों को प्रमाणपत्र वितरित एवं नववर्ष समारोह 5 जनवरी को सांयकाल 6 बजे अग्रवाल मेरिज गार्डन, शाही मस्जिद के सामने, चौक बाजार, किला गेट ग्वालियर पर होगा। कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल, श्रृष्टि गर्ग, रश्मि अग्रवाल, आशीष जैन मोनू, हरीशचंद जैन, राजेन्द्र प्रसाद जैन ने बताया कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी सशक्त व्यापारिक संगठन नहीं था। इसलिये हमने कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन से आग्रह किया कि उपनगर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में नई शाखा का शुभारंभ किया जाय और इसीलिये नई शाखा का गठन किया गया। विक्टर कॉन्वेंट स्कूल किला गेट पर व्यापारियों की बैठक आमंत्रित की गई। बैठक में कैट के संयुक्त अध्यक्ष मुकेश जैन, जिला संयोजक दिलीप पंजबानी, जिला महामंत्री विवेक जैन ने सभी व्यपाािरयों को आमंत्रित करते हुये अशोक अग्रवाल को उपनगर ग्वालियर शाखा का संयोजक नियुक्त किया । इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुये विवेक जैन ने कहा कि शीध्र ही नवीन सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किये जायेगे। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में आईजी अरविन्द सक्सेना और डीआईजी अमित सांघी को आमंत्रित किया जायेगा।

Next Post

अखिल भारतीय टी 20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, शहडोल ने नागपुर को 8विकेट से हराया 

Fri Jan 2 , 2026
परासिया। यूनिक क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय टी 20 लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ राजीव गांधी मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच टाइगर क्लब, नागपुर एवं डीसीए, शहडोल के मध्य खेला गया। टाइगर क्लब, नागपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित […]

You May Like