भगवान सिद्धनाथ के शिवडोले में उमड़ा भक्तों का सैलाब

खरगोन: भादौ दूज पर नगर के मुख्य मार्गों पर भगवान श्री सिद्धनाथ महादेव और महाबलेश्वर महादेव का 57वां शिवडोला धूमधाम से निकाला गया। सुबह 11 से रात 11 बजे तक 6 किमी मार्ग भक्तों से पटा रहा। भगवान के साथ 27 पौराणिक झांकियां, चार अखाड़े, 10 नृत्य दल, ढोल-ताशा और भजन मंडलियां रहीं। विशेष आकर्षण 6:40 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ रहा।

विधायक बालकृष्ण पाटीदार, सांसद गजेंद्र पटेल सहित अधिकारियों ने महाआरती की। नगर भ्रमण मार्ग पर 80 से अधिक सेवा स्टॉलों से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। आठ राज्यों के कलाकारों के नृत्य और झांकियों ने मन मोह लिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की व्यवस्था और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से आयोजन सफल रहा। निमाड़ का यह आयोजन प्रदेश के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है और भक्तों के लिए एक वार्षिक उत्सव का रूप ले चुका है।

Next Post

सीएसके बताये आगामी आईपीएल में क्या भूमिका होगी: अश्विन

Tue Aug 12 , 2025
चेन्नई (वार्ता) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर आर अश्विन ने अपनी टीम से पूछा है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी भूमिका क्या होगी। उन्होंने फ्रैंचाइजी से कहा है कि अगर वह टीम की योजनाओं में फिट नहीं बैठते तो उन्हें टीम से अलग होने में कोई […]

You May Like