विमल कुमार यादव मंगलवार को लेंगे दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को विमल कुमार यादव न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे।

उच्च न्यायालय की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक श्री यादव करीब 10.00 बजे दिल्ली उच्च न्यायालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पिछले सप्ताह न्यायिक अधिकारी श्री यादव को पदोन्नत कर दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्ति किया था।

केंद्रीय विधि एवं मंत्रालय ने गत आठ अगस्त को उनकी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की थी।

उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 28 जुलाई को श्री यादव को न्यायिक अधिकारी से पदोन्नति कर न्यायाधीश बनने की सिफारिश की थी।

 

Next Post

प्रताड़ित होकर की थी आत्महत्या 4 पर दर्ज हुआ मामला

Mon Aug 11 , 2025
उज्जैन। हीरामिल की चाल में रहने वाले युवक ने 3 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया था। मरने से पहले उससे पहले मोबाइल पर वीडियो बनाया और पत्नी के साथ ससुराल वालों को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि मेरे मरने के बाद बेटे को मां-बाप के हवाले कर देना। देवासगेट […]

You May Like