
अनूपपुर। केंद्रीय विद्यालय अनूपपुर में एक राखी, रक्षकों के नाम कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। छात्राओं ने जिला मुख्यालय के पुलिस जवानों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और राखी बांधकर उनके साहस और सेवा भावना के प्रति आभार जताया। प्राचार्य देवेंद्र कुमार तिवारी ने इसे देशभक्ति व सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देने वाला बताया। पुलिस जवानों ने बहनों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। अंत में विद्यालय परिवार और पुलिस बल ने एकता, सुरक्षा व सद्भाव का संकल्प लिया और परिसर में पौधारोपण किया।
