पश्चिमी इक्वाडोर के नाइट क्लब में गोलीबारी में 8 लोगों की मौत, 3 घायल

क्विटो, 11 अगस्त (वार्ता) इक्वाडोर के पश्चिमी प्रांत गुआयास के सांता लूसिया में रविवार को एक नाइट क्लब के बाहर बंदूकधारियों के एक समूह ने भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें आठ लोग मारे गये और तीन अन्य घायल हो गये।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी रविवार तड़के दो कारों में सवार होकर नाइट क्लब पहुंचे और वहां मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मारे गये लोगों में शहर के मेयर उबाल्डो उर्कीज़ो का भाई जॉर्ज उर्कीज़ो भी शामिल था।

गौरतलब है कि गुआयास प्रांत में हिंसक अपराध में तेज़ी से वृद्धि देखी गयी है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ ने छह अगस्त को आंतरिक अशांति का हवाला देते हुए गुआयास और मनाबी सहित देश के चार प्रांतों में 60 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की थी।

Next Post

लहलहाती फसल को कर दिया नष्ट

Mon Aug 11 , 2025
इछावर. तहसील अन्तर्गत पांच गांवों के कांकड़ पर स्थित भाऊखेड़ी निवासी किसान की जमीन पर लहलहाती सोयाबीन की फसल शायद किसी को रास नहीं आई और रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सफाया छिड़ककर नष्ट करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि ग्राम भाऊखेड़ी निवासी किसान की […]

You May Like

मनोरंजन