इंदौर:तेजाजी नगर पुलिस ने अवैध प्रेम संबंध के कारण हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मात्र 5 घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयुक्त डंडा और पत्थर भी जब्त कर लिया है.पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2025 को फरियादी लक्ष्मी यादव ने थाना तेजाजी नगर में शिकायत दर्ज कराई कि उनके भतीजे संजय यादव निवासी ग्राम काठी, जिला जालौन, उ.प्र. की ग्राम मोरोद में हत्या कर दी गई है.
इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि मृतक संजय, आरोपी अर्चना विवाहित के साथ पिछले 4-5 वर्षों से अवैध संबंध में था. इस कारण अर्चना का अपने पति से विवाद होता रहता था. इससे परेशान होकर अर्चना ने अपने पिता मुन्नालाल यादव, छोटे भाई रोहित यादव और भांजे शुभम उर्फ बाबू के साथ मिलकर संजय की हत्या की साजिश रची.
योजना के तहत मृतक को ग्राम मोरोद के सुनसान मैदान में बुलाया गया, जहां आरोपियों ने डंडे और पत्थर से उसके सिर और गुप्तांग पर वार कर उसकी हत्या कर दी. तेजाजी नगर पुलिस ने तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से 5 घंटे में ही मुख्य आरोपी मुन्नालाल यादव और अर्चना को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रोहित यादव और शुभम उर्फ बाबू को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
