नवीन ने कोलकाता में पूजा पंडाल में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर जताया शोक

नयी दिल्ली 18 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल के चोरबागान में दुर्गापूजा पंडाल में भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
श्री नवीन ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ” कोलकाता में शनिवार को हुई घटना हम सभी के लिए बेहद दुखद है। बंगाल में जो उत्सव का माहौल बना हुआ था, वह इस घटना से फीका पड़ गया है और हम सभी शोक में डूबे हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। वहीं, बंगाल में घायल हुए हमारे भाई-बहनों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। मां दुर्गा के आशीर्वाद से बंगाल इस दुखद स्थिति से उबरकर आगे बढ़ेगा। हम सभी बंगाल की जनता के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं।”

.....

Next Post

सब्जी मंडी में सजी मां दुर्गा की भव्य झांकी, भक्ति संगीत और फूलों की होली ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Sun Oct 18 , 2026
सीधी। पुरानी सब्जी मंडी में ‘सब्जी मंडीकी महारानी’ सब्जी मंडी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शनिवार शाम भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। […]

You May Like