
सीधी। पुरानी सब्जी मंडी में ‘सब्जी मंडीकी महारानी’ सब्जी मंडी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शनिवार शाम भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जबलपुर से पहुंचे मां नर्मदा देवी जागरण ग्रुप द्वारा भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस दौरान मां काली की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति एवं फूलों की होली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, व्यापारी संघ सीधी नगर के अध्यक्ष संतोष गहरवार, जिला व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष आर. के. गुप्ता, सतीश गुप्ता तथा सब्जी फल मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्ति संगीत, आकर्षक झांकियों और फूलों की होली ने आयोजन को यादगार बना दिया। पूरा पुरानी सब्जी मंडी परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान रहा।
