मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस ने उल्हासनगर में मुंब्रा की एक महिला को 14 लाख रुपये की मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि हिल लाइन पुलिस स्टेशन की टीम अब मुख्य आपूर्तिकर्ता का पता लगाने के लिए जाँच कर रही है।
एक अधिकारी के अनुसार, नौशीन मैनुद्दीन शेख को उल्हासनगर के एक बंद होटल के पास संदिग्ध रूप से घूमते देखा गया था। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने 14 लाख रुपये मूल्य की 71.03 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की।
