ट्रम्प की आयातित अर्धचालकों पर 100 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाने की योजना

वाशिंगटन, 07 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह आयातित अर्धचालकों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं।
उन्होंने व्हाइट हाउस में बुधवार को संवाददाताओं से कहा “ हम चिप्स और अर्धचालकों पर लगभग 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे लेकिन अगर आप अमेरिका में इसका निर्माण कर रहे हैं तो कोई शुल्क नहीं लगेगा।”
एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक के साथ मिलकर उन्होंने यह भी घोषणा किया कि एप्पल अमेरिका में अतिरिक्त 100 अरब अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना बना रहा है।
एक प्रेस विज्ञप्ति में एप्पल ने कहा कि यह नयी प्रतिबद्धता उनके अमेरिकी निवेश में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है जो अब अगले चार वर्षों में 600 अरब डॉलर हो जाएगा।
एप्पल ने अमेरिकी विनिर्माण कार्यक्रम की भी घोषणा की जिसके माध्यम से वह अमेरिका में अपने निवेश को बढ़ाएगा एवं वैश्विक कंपनियों को अमेरिका में और भी अधिक विनिर्माण के लिए प्रोत्साहित करेगा।
स्थानीय मीडिया ने कल कहा कि यह एप्पल द्वारा अपनी आपूर्ति श्रृंखला एवं उन्नत विनिर्माण को अमेरिका में वापस लाने तथा अपने आईफोन पर टैरिफ से बचने के लिए किया गया नवीनतम वादा है।
उल्लेखनीय है कि मई में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एप्पल और अन्य फोन निर्माताओं को अमेरिका के बाहर निर्मित उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी।

Next Post

म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे का निधन

Thu Aug 7 , 2025
यांगून, 07 अगस्त (वार्ता) म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट स्वे का गुरुवार सुबह राजधानी ने नेपी ताव में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा परिषद (एनडीएससी) ने बताया कि श्री स्वे को एक साल पहले पार्किंसन रोग और अन्य संबंधित तंत्रिका संबंधी समस्याएं […]

You May Like