चोट के कारण विलियम ओ’रूर्के दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

बुलावायो, (जिम्बाब्वे) 06 अगस्त (वार्ता) न्यूजीलैड के तेज गेंदबाज विलियम ओ’रूर्के पीट की चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये है।

उन्हें पहले टेस्ट के तीसरे दिन पीठ में अकड़न के बाद चिकित्सीय सलाह के लिए स्वदेश भेज दिया गया था। दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नाथन स्मिथ पेट में खिंचाव के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर जकारी फॉल्केस को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं ऑकलैंड एसेस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को भी ओ’रूर्के के कवर के तौर पर बुलाया गया है।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह कोई बहुत बड़ी सीरीज नहीं होगी। अगले छह से आठ महीनों के लिए और अगले साल भी टेस्ट क्रिकेट के साथ, वह हमारी टीम के लिए इतने महत्वपूर्ण हैं, हमें कुछ बड़े दौरे करने हैं, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस बड़े खिलाड़ी का ध्यान रखें और यह सुनिश्चित करें कि वह ठीक रहें। इसलिए हम उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।”

ओ’रूर्के की चोट के कारण जैकब डफी या मैथ्यू फिशर में से किसी एक के टेस्ट पदार्पण करने का रास्ता खुल गया है। फिशर को दौरे से ठीक पहले कोच रॉब वाल्टर को नेट बॉलर के रूप में प्रभावित करने के बाद टीम में शामिल किया गया था।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम कंधे की चोट के कारण शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए थे, उनकी जगह मिशेल सैंटनर कप्तान बने थे, और यह देखना बाकी है कि वह सात अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए फिट होते हैं या नहीं।

 

Next Post

ब्रेक फेल ट्रक रेलवे स्टेशन में घुसा, मालगाड़ी से टकराया

Wed Aug 6 , 2025
उमरिया। जिले के जनपद मुख्यालय पाली में बुधवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर गया और ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गया। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी […]

You May Like

मनोरंजन