लंबे समय से रिक्त पड़े एडीएम के पद पर सीधी में बृजेंद्र पाण्डेय की हुई पदस्थापना  

सीधी । मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी प्रशासनिक अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में सीधी जिले के तीन प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। वहीं चार प्रशासनिक अधिकारियों की पदस्थापना सीधी जिले में की गई है। स्थानांतरण के पश्चात सीधी जिले में लंबे समय से रिक्त पड़ी एडीएम की पदस्थापना हुई है। मऊगंज के संयुक्त कलेक्टर बृजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को एडीएम सीधी बनाया गया है। वहीं सीधी से संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित गोपद बनास एसडीएम का तबादला किया गया है। डिप्टी कलेक्टर शिव प्रकाश मिश्रा को सीधी से मैहर भेजा गया है। वहीं संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी को सीधी से सिंगरौली के लिए स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह गोपद बनास एसडीएम रहे संयुक्त कलेक्टर नीलेश कुमार शर्मा को नर्मदापुरम के लिए स्थानांतरित किया गया है। वहीं इनकी जगह पर राजेश कुमार शुक्ला संयुक्त कलेक्टर सिंगरौली को सीधी भेजा गया है। इसके अलावा विकास कुमार आनंद संयुक्त कलेक्टर को गुना से सीधी, राकेश कुमार शुक्ला प्रभारी डिप्टी कलेक्टर छतरपुर को सीधी भेजा गया है। राहत की बात यह है कि लंबे समय से सीधी में रिक्त पड़े अपर कलेक्टर के पद पर मऊगंज के संयुक्त कलेक्टर बृजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को एडीएम सीधी बनाया गया है। बड़े स्तर पर की गई प्रशासनिक सर्जरी में सीधी से तीन प्रशासनिक अधिकारी जहां स्थानांतरित हुए हैं वहीं चार प्रशासनिक अधिकारियों की सीधी में पदस्थापना की गई है।

Next Post

लड़की के बहाने दोस्त का किडनैप कर रेप केस में फंसाने की दी धमकी और फिर लूटा

Tue Aug 5 , 2025
ग्वालियर। शहर में एक ठेकेदार को फिल्मी स्टाइल में जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। ठेकेदार को उसके ही दोस्त ने एक युवती से मुलाकात कराने के बहाने बुलाया। इसके बाद उसे फंसाकर लूटपाट की और ब्लैकमेल किया गया। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने 3 […]

You May Like