बानमौर की लोहा फैक्ट्री से दो लाख का माल चोरी, पांच पकड़े

ग्वालियर। बानमोर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक लोहा फैक्ट्री से करीब दो लाख रुपए का लोहा चोरी हो गया। फैक्ट्री मालिक अजय गुप्ता ने मामले की शिकायत बानमोर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार चोरों और एक कबाड़ा व्यापारी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

ग्वालियर निवासी व्यापारी अजय गुप्ता की बानमोर में स्थित फैक्ट्री से चोरों ने 19 बंडल लोहे की पत्तियां, 20 बंडल तार, सरिया और एक लोहा काटने की मशीन चुरा ली। चोरी के बाद व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरों ने 19 बंडल लोहे की पत्तियां, 20 बंडल तार, सरिया और एक लोहा काटने की मशीन चुराई थी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर पूछताछ और जांच की। इस दौरान मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने चार चोरों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि चोरी किया गया माल एक कबाड़ा व्यापारी को बेचा गया था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

Next Post

पाथरी चौकी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 मरीजों की जांच

Sat Aug 2 , 2025
बालाघाट।पाथरी चौकी, मलाजखंड में आज 2 अगस्त को पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। 250 मरीजों की जांच हुई, जिनमें 3 मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। 18 मोतियाबिंद मरीज चिन्हित किए गए, 7 का ऑपरेशन देवजी नेत्रालय जबलपुर भेजकर कराया गया। 190 जाति प्रमाण पत्र […]

You May Like