नो हेलमेट-नो पेट्रोल आदेश सख्ती से लागू, उल्लंघन पर पेट्रोल पंप सील

इंदौर: कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा लागू नो हेलमेट-नो पेट्रोल आदेश का पालन न करने पर ग्राम अरंडिया स्थित एस.आर. कुमावत फ्यूल्स पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया. एसडीएम ओमनारायण बड़कुल के नेतृत्व में औचक निरीक्षण में पाया गया कि पंप पर दोपहिया चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा था और परिसर में अनिवार्य सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया था. कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

जिले में निरीक्षण अभियान लगातार जारी है.इसी क्रम में एक अन्य पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहुंचे एक पुलिस जवान को भी पेट्रोल नहीं दिया गया. खाद्य नियंत्रक मोहनलाल मारू ने कहा कि हेलमेट जीवन रक्षा का जरूरी साधन है और नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे. आदेश का उद्देश्य ट्रैफिक अनुशासन बढ़ाना और जनजागरूकता लाना है.

Next Post

लवकुश फ्लाई ओवर पर कंक्रीट भराव शुरू

Sat Aug 2 , 2025
इंदौर: आईडीए लव कुश चौराहे पर बाणगंगा से उज्जैन रोड पर डेढ़ किलोमीटर लंबा ब्रिज का निर्माण रहा है. उक्त ब्रिज पर गर्डर में सीमेंट कांक्रीट भरने का काम शुरू हो गया है. आईडीए द्वारा यह कार्य रात को किया जा रहा है, ताकि दिन में व्यवस्थित यातायात चलता रहे. […]

You May Like