29 से नवीन भवन में संचालित होगा जिला न्यायालय

रीवा। जिला न्यायालय जल्द ही अपने बहुमंजिला नवीन भवन में संचालित होगा. जिसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. आधुनिक नवीन न्यायालय भवन 95.93 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है. जिसका लोकार्पण 4 मई को किया गया था.

जिला न्यायालय का नवीन भवन शासकीय इंजीनियरिंग कालेज के सामने स्थित है. पुराने भवन से समस्त आवश्यक सामग्री नवीन भवन में शिफ्ट कर दी गई है. इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान ने बताया कि जिला न्यायालय के तहत समस्त न्यायालयों का कार्य संचालन 29 सितम्बर से नवीन न्यायालय भवन में किया जाएगा. न्यायालयों में विचाराधीन व्यावहारिक एवं दाण्डिक प्रकरणों से संबंधित पक्षकार, गवाह, अधिवक्तागण एवं अन्य संबंधित व्यक्ति 29 सितम्बर से नवीन न्यायालय भवन में उपस्थित रहेंगे. अधिवक्ता ब्लाक में 294 चेम्बर तैयार किये गये है और परिसर में 750 अधिवक्ताओं के लिये 36 बैठक हाल, पक्षकारो के लिये विश्राम व्यवस्था बनाई गई है.

Next Post

रहली की कोपरा नदी मे डूबने से तीन युवको की मौत

Fri Sep 26 , 2025
सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत बलेह पुलिस चौकी क्षेत्र से निकली कोपरा नदी मे डूबने से तीन युवको की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गुंजौरा […]

You May Like