मेडिकल फिटनेस परीक्षण कल सुबह 9 बजे से शुरू

इंदौर: अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए यात्रियों का मेडिकल फिटनेस परीक्षण कल, मंगलवार सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इंदौर शहर सहित देपालपुर, सांवेर, महू, मानपुर और हातोद क्षेत्रों में भी यह परीक्षण आयोजित किए जाएंगे।

इंदौर शहर में 8 अस्पतालों को मेडिकल जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोविंद वल्लभ पंत जिला चिकित्सालय में डॉ. एस. के. वर्मा यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसके अतिरिक्त पीसी सेठी अस्पताल, हुकमचंद अस्पताल मल्हारगंज, संयोगितागंज अस्पताल, नंदानगर अस्पताल, एम. वाय. हॉस्पिटल, लाल अस्पताल और पाली क्लिनिक में भी यात्रियों के मेडिकल फिटनेस परीक्षण किए जाएंगे।

Next Post

तीन और समूहों ने हुर्रियत से नाता तोड़ा: शाह

Tue Apr 8 , 2025
श्रीनगर, 08 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि तीन और अलगाववादी संगठनों- जम्मू कश्मीर इस्लामिक पॉलिटिकल पार्टी, जम्मू कश्मीर मुस्लिम डेमोक्रेटिक लीग तथा कश्मीर फ्रीडम फ्रंट ने हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से खुद को अलग करने की घोषणा की है। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर […]

You May Like