कांग्रेस ने सरकार से की तत्काल राहत की मांग, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

गुना। जल आपदा के चलते लोगों की तकलीफ सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की कि जिले में राहत एवं पुनर्वास कार्य तत्काल शुरू किए जाएं। जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, उनका सर्वे कर फसल बीमा और मुआवजा राशि दी जाए। जिन नागरिकों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं या जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता दी जाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर जल्द कार्रवाई करने का दबाव बनाया और कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

Next Post

पडरिया नारायणगंज पंचायत के फरमान के बाद फुटपाथ दुकानदारों पर कार्रवाई तेज

Fri Aug 1 , 2025
नारायणगंज/ मंडला। नारायणगंज का बस स्टैंड, जहाँ प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं, आज अतिक्रमण और अव्यवस्था का शिकार हो चुका है। बाजार चौक से लेकर टिकारिया रोड और शासकीय अस्पताल मार्ग तक सड़कों पर और शासकीय भूमियों पर अवैध पक्के निर्माण की भरमार है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं […]

You May Like