
सीहोर। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जब लोकतंत्र में किसी प्रकार का भटकाव या समस्या आती है तो मीडिया ही लोकतंत्र को सही दिशा दिखाने का काम करती है. यह बात तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने मप्र मीडिया संघ द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कही.
उन्होंने मीडिया सदस्यों एवं पत्रकारों से आव्हान किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी एवं लाभ जन जन तक पहुंचाएं. इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा एवं नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर अनेक पत्रकार उपस्थित थे.
अजाक्स के कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री टेटवाल
बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आवासीय विद्यालय परिसर में बाबा साहब अंबेडकर की 134 की जयंती मनाई गई. जिसमें राज्य मंत्री गौतम टेटवाल शामिल हुए. इस मौके पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सांसद आलोक शर्मा मौजूद थे. टेटवाल ने बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की बात कही. इस अवसर पर आरके बांगरे, बाबूलाल मालवीय, एचएस निमजे, कमल मालवीय, दिलीप मालवीय, प्रेमलता सेल, दशरथ मालवीय, लाड़सिंह, धनसिंह मालवीय, मुन्नालाल मालवीय आदि उपस्थित थे.
