जबेरा/दमोह: जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम विजयसागर में बीते दो दिन पूर्व बुधवार को नदी में नहाते समय नीलेश आदिवासी नदी के तेज बहाव के कारण वह गया था.जिसका शुक्रवार को दो दिन बीत जाने के बाद कांटी हार में किसान जब खेत पहुंचा. उसे नदी में शव दिखा. जिसकी सूचना उसने सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन को दी, सांसद प्रतिनिधि ने उक्त जानकारी थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान को दी.
थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान,सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन,सरपंच राहुल यादव,पत्रकार मयंक जैन सहित ग्रामवासी व पुलिस स्टाफ दुर्गम रास्ते से होते हुए नदी के किनारे से उस स्थान पहुंचे.शव को निकलते हुए शव पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया.पीएम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया जाएगा.
