
भोपाल। सीएमएचओ आफिस 1250 अस्पताल में नौकरी करने वाले 48 वर्षीय प्रायवेट गार्ड की भंडारे के दौरान दो लोगों ने पिटाई कर दी. शनिवार को फरियादी की शिकायत पर हबीबगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.
जानकारी के मुताबिक फरियादी भरत सिंह भदौरिया नूतन कालेज के पास झुग्गी बस्ती में रहते हैं. भरत ने बताया कि वह सीएमएचओ आफिस में प्रायवेट गार्ड की नौकरी करते हैं. शुक्रवार को देर रात मोहल्ले में स्थित गणेश झांकी पर भंडारा चल रहा था. वह अपने परिवार के साथ भंडारे में गए थे. अव्यवस्था को देखर भरत ने खुद के चंदा देने वाली बात वहां रखी. इस दौरान मोहल्ले में रहने वाले अंकित मेवाडा और आयुष से उनका विवाद शुरू हो गया. भरत का आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान उनकी पिटाई कर दी. आरोपी अंकित ने उस पर किसी चीज से हमला किया, जिससे उनके सिर से खून निकलने लगा. भरत का आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान उनकी झुग्गी के सामने गाडी रखने का टपरा और बाइक की भी तोड़फोड़ कर दी.
