रायसेन: ग्राम पंचायत बनगवां के अंतर्गत ग्राम रतनपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।हरियाली महोत्सव में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।ग्रामीणजनों द्वारा हरेभरे फलदार छायादार पौधे रोपे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
सरपंच मनीष कुमरे ने बताया किपौधरोपण के दौरान आम, नीम, पीपल और अन्य छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया।उन्होंने बताया कि यह पहल ग्राम के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और बेहतर वातावरण देने की दिशा में एक छोटा लेकिन मजबूत कदम है।
सरपंच कुमरे सचिव दांगी ने दौरान संकल्प दिलाया कि बिगड़ते पर्यावरण को बचाने उनके संरक्षण के लिए सभी को मिलजुलकर इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।जिससे कि आगामी समय में हरियाली और स्वस्थ पर्यावरण की ओर एक बड़ी पहल मानी जाएगी।
