रायसेन:जिला अस्पताल को सांची सीट के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा निःशुल्क दो शव वाहनों की सौगात दी है। इन वाहनों को विधायक डॉ चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर एसडीएम मुकेश सिंह सहित सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बाल्यान आरएमओ डॉ आलोक राय मेडिकल ऑफिसर डॉ एमएल अहिरवार, डॉ दीपक गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ चौधरी ने कहा कि डॉ मोहन सरकार गरीब मजदूरों मध्यम वर्ग सहित सर्वहारा समाज के लोगों की चिंता कर रही है।सीएम डॉ मोहन यादव मनुष्यता सेवाभाव और समाज के गरीब तबके जरूरतमन्दों के लिए अब निःशुल्क दो वाहन सुविधा रायसेन जिला अस्पताल के लिए उपलब्ध कराई है।डॉ मोहन सरकार का जनहित में यह बहुत बेहतर कदम है।इस व्यवस्था से दिवंगत व्यक्तियों का देह को अब ससम्मान गन्तव्य स्थान तक भेजा जाएगा।यह शव वाहन सुविधा 24 घण्टे उपलब्ध रहेगी।जिसमें वाहन चालकों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
